BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 4:09 pm
BIG NEWS : लिव-इन पार्टनर का बॉस से था अफेयर, शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने उतार दिया मौत के घाट, 2 दिन तक लाश के पास ही बैठा रहा, फिर दोस्त के साथ बैठकर पी शराब, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल में लिव इन पार्टनर की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतिका रितिका सेन का उसके बॉस से अफेयर चल रहा था। आरोपी बॉयफ्रेंड को यह बात नागवार गुजरी। वह शराब के नशे में घर पहुंचा और गला दबाकर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। वह दो दिन तक लाश के पास भी बैठा रहा। चौथे दिन दोस्त के साथ शराब पी तो उसे सारी सच्चाई बता दी। जिसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी सचिन राजपूत शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। दोनों पिछले साढ़े तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। 9 महीने पहले बजरिया इलाके के करारिया फार्म स्थित गायत्री नगर में शिफ्ट हुए थे। मृतिका प्राइवेट जॉब करती थी। लेकिन इस दौरान आरोपी को शक हुआ कि उसकी प्रेमिका अपने बॉस से फोन पर काफी समय तक बात करती है। बस इसी शंका ने उसे आज कातिल बना दिया।


बता दें कि 27 तारीख को वह शराब पीकर घर पहुंचा था जहां गर्लफ्रेंड से उसका विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने पहले रितिका को पटका और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर में लपेटकर रख दिया और मौके से फरार हो गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE