BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 2, 2025, 12:04 pm
BIG NEWS : बचपन की सहेली इशिता और बॉयफ्रेंड के साथ लीक हुआ वीडियो, जब सामने आया सामने तो उड़ गए सबके होश, फिर खूबसूरती और पढ़ाई बनी जान की आफत, मिलने के बहाने बुलाकर दिया इस खौफनाक घटना को अंजाम, पढ़े खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बचपन की सहेली पर ही तेजाब फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि आरोपी इशिता अपनी सहेली श्रद्धा की खूबसूरती और पढ़ाई नहीं हजम कर पाई। इशिता का उसके बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो लीक हो गया, जिसका शक श्रद्धा पर था। इन्हीं बातों का बदला लेने के लिए कई दिनों से साजिश रच रही थी।


दरअसल, पूरा मामला जबलपुर के ग्वारीघाट थाना इलाके के अवधपुरी कॉलोनी का है। ठठ। की पढ़ाई करने वाली श्रद्धा दास नाम की छात्रा की पड़ोस में रहने वाली इशिता साहू से बचपन से दोस्ती थी, लेकिन पिछले एक महीने से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही थी। अचानक रविवार की रात इशिता श्रद्धा के पास आई और उसे सरप्राइस देने के लिए घूमने के लिए चलने का दबाव बनाने लगी।


अस्पताल में भर्ती
श्रद्धा ने अपनी परीक्षाएं होने का हवाला देकर जब इनकार किया तो वह लगातार कुछ देर के लिए चलने के लिए जिद करने लगी। जैसे ही दोनों युवतियां बाहर आई और कुछ देर बातचीत करने के बाद श्रद्धा जब वापस जाने लगी तभी इशिता ने अपने हाथ में रखे जार में रखा एसिड श्रद्धा के ऊपर फेंक दिया। तेजाब के हमले से गंभीर हालत में बीबीए की छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दोस्त अंश को प्रोफेसर बताकर दुकान से खरीदा था एसिड
बताया गया कि इशिता एक निजी कॉलेज के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एसिड तेजाब लेने पहुंची थी। फर्जी दस्तावेज के बावजूद दुकानदार ने एसिड देने से इनकार कर दिया था। दुकानदार के तेजाब देने से मना करने पर दोस्त अंश को प्रोफेसर बताकर दुकानदार से बात करवाई थी। आरोपी ने सिविक सेंटर स्थित अनुप्राश इंटरप्राइजेज से 500 मिलीलीटर एसिड खरीदा था।


आरोपी को भेजा जेल, फ्रेंड अंश की तलाश जारी
जांच में सामने आया था है कि श्रद्धा पढ़ाई में काफी होनहार है जबकि उसके मुकाबले इशिता पढ़ाई में कमजोर है, इसी के चलते इशिता साहू श्रद्धा से जलन की भावना रखने लगी जिसके चलते उसने अपनी ही सहेली पर एसिड से अटैक कर दिया। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने आरोपी युवती इशिता साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इशिता के दोस्त अंश की तलाश शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE