BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 6:46 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस औन मुखबीर की सूचना, जब स्वीफ्ट डिजायर कार से रवाना हुए तस्कर तो एक्शन में आई खाकी, नाकाबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था पप्पू माल, पढे़ संतोष कुमार की खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी महोदय जावद निकितासिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक वीरेन्द्र झा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 63 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व एक सफेद रंग कि स्वीफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन क्रमांक आरजे 14 डब्लूसी 9666 सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है।


दिनांक 10.07.2025 को रात्रि में पुलिस थाना रतनगढ पर मुखबीर द्वारा स्वीफ्ट डीजायर कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त होने पर रतनगढ नीमच सिंगोली रोड रतनगढ घाट के ऊपर नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 63 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए एक सफेद रंग कि स्वीफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन क्रमांक आरजे 14 डब्लूसी 9666 के चालक आरोपी प्रकाश उर्फ पप्पू पिता भेरुलाल गुर्जर उम्र 32 साल निवासी ग्राम रेतिया चौकी लखावा पुलिस थाना रानपुर जिला कोटा (राजस्थान) के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना रतनगढ पर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्वोतों के संबंध में पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा खरीद फरोख्त करने वाले आरोपी को नामजद किया गया, जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र की जावेगी।


गिरफ्तार आरोपी -
(01) प्रकाश उर्फ पप्पू पिता भेरुलाल गुर्जर उम्र 32 साल निवासी ग्राम रेतिया चौकी लखावा पुलिस थाना रानपुर जिला कोटा (राजस्थान)
सराहनीय कार्य - उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक वीरेन्द्र झा एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE