BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG NEWS : खरीफ फसलों की स्थिति जानने मनासा-रामपुरा.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले के धनेरिया कला में कांग्रेस का.. <<     NEWS : राजस्व न्यायालयों में त्वरित व.. <<     NEWS : जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में एचआईवी एवं टीबी रोगों.. <<     BIG NEWS : जन्मदिवस पर विधायक कृपलानी को मिला.. <<     NEWS : श्री श्याम निशान पैदलयात्रा गाँव पदमपुरा,.. <<     NEWS : भगवती बाल गृह, राजकीय किशोर एवं.. <<     NEWS : 30 जुलाई को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में ब्लॉक स्तरीय रोजगार.. <<     KHABAR : शिकायत पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं एवं राजस्व.. <<     NEWS : नारको को ऑर्डिनेशन सेंटर की बैठक आयोजित,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नाहरगढ़ पुलिस का शिकंजा, 4.. <<     KHABAR : पिपलिया मंडी के हेयर आर्टिस्ट नितेश.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में अघोषित बिजली कटौती पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 12:27 pm
BIG REPORT : शामगढ़ में अवैध गोवंश तस्करी के दौरान हादसा, पिकअप पलटने से चार गोवंशों की दर्दनाक मौत, तस्कर हुआ मौके से फरार, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर

Share On:-

शामगढ़। मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर फंटा पर सोमवार तड़के अवैध गोवंश तस्करी के दौरान एक पिकअप वाहन MP 13 GP 0179 पलट गया। हादसे में चार गोवंशों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 100 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया, जिस पर उप निरीक्षक अविनाश सोनी तत्काल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई प्रारंभ की।

दम घुटने से गई गोवंशों की जान-
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद पिकअप में बंधे रस्सियों के फंदे गोवंशों की मौत का कारण बने। वाहन पलटने के दौरान ये फंदे उनकी गर्दन में कस गए, जिससे सांस रुकने से उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम कराए गए शव-
चारों मृत गोवंशों के शवों को स्थानीय पशु चिकित्सालय भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि अवैध तस्करी के दौरान हुई अमानवीयता का नतीजा था।

पुलिस ने वाहन जब्त किया, आरोपी फरार-
पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय मुखबिर तंत्र की मदद से तस्करों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

मानवता को झकझोरने वाली घटना-
यह घटना न केवल गौवंश तस्करी की क्रूरता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि तस्करी के दौरान जानवरों के साथ किस हद तक अमानवीय व्यवहार किया जाता है। वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरना, रस्सियों से बांधना और दुर्घटना के बाद उन्हें तड़पता छोड़ भाग जाना—यह न केवल कानूनन अपराध, बल्कि मानवता पर भी एक गंभीर प्रश्नचिन्ह है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE