BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 14, 2025, 1:10 pm
BIG NEWS : जिले की रिंगनोद थाना पुलिस और जननी एक्सप्रेस, जब मुखबिर ने दी सूचना तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही पूछताछ के बाद ली तलाशी, लाखों रूपये का माल देखकर उड़ गए होश, दो तस्कर चढ़े हत्थे, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

जावरा। रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जननी एक्सप्रेस वाहन से अवैध रूप से तस्करी की जा रही एमडीएमए ड्रग्स जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है। 

सूत्रों के अनुसार, रिंगनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीतामऊ की ओर से एक जननी एक्सप्रेस में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर बीती रात पुलिस ने घेराबंदी कर जननी एक्सप्रेस को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन से 100 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स बरामद हुई।

पुलिस द्वारा वाहन में सवार दो युवकों से पूछताछ की गई, लेकिन वे ड्रग्स के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित निवासी दलौदा और सुभाष बैरागी निवासी नाहरगढ़, थाना मंदसौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपी वाहन के चालक बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई थी और किन्हें सप्लाई की जानी थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है। रिंगनोद थाना पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE