नीमच। जिले के मनासा थाना अंतर्गत गांव बैसदा निवासी एक 23 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक पिता मांगीलाल जाति भील है।
प्राप्त की जानकारी के अनुसार दीपक मोटरसाइकिल पर धान में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए जा रहा था, तभी टेंपो वाले ने उसे टक्कर मार दी। घटना कल शाम 4 बजे की है। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। आज नीमच जिला चिकित्सालय में दीपक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।