BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2025, 2:15 pm
KHABAR : कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, इस बड़ा अपराधी था आरोपी, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।


थाना कोतवाली प्रभारी संतोष वाघेला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण क्रमांक 75/19, अपराध क्रमांक 141/2019 धारा 379, 411, 413 भादवि में विगत 5 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी राकेश पिता राजाराम परमार (उम्र 32 वर्ष), निवासी अरनिया दाउद, थाना आष्टा, जिला सीहोर को गिरफ्तार किया गया है।


उक्त वारंटी पर न्यायालय द्वारा वर्ष 2019 में स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक जीवन पांचाल, आरक्षक हेमराज मालवीय एवं संजय पटेल की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने लगातार 2 वर्षों से प्रयासरत रहकर यह सफलता प्राप्त की।


गिरफ्तार किए गए आरोपी को शीघ्र ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। शाजापुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु प्रतिबद्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE