BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने मक्सी में निर्माण कार्यों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2025, 4:21 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंची महिंद्रा की जीप, फिर जैसे ही चालक ने उठाया ये कदम तो एक्शन में आए अधिकारी, रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में ले जा रहा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक थार जीप में 10 कट्टो में भरा 214.880 किलो डोडाचूरा जब्त किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली शिवराज राव ऊनि के नेतृत्व में एएसआई भैरुलाल, देवीलाल, हैड कानि. चांदमल, कानि. मनोज, रतनसिंह, प्रितम, जितेन्द्र, गिरधारी व शीशराम द्वारा थाना क्षेत्राधिकार के गांव रतनपुरा के पास में आकस्मिक नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान राजगढ की तरफ से दो अज्ञात व्यक्ति एक महिन्द्रा थार जीप  लेकर आये जिनको रुकवाने पर जीप को देवीपुरा कंजर बस्ती की तरफ भगा ले गए जिनका पीछा किया गया तो थार जीप को खेतो के कच्चे रास्ते पर लावारिश अवस्था में छोडकर फरार हो गए। जिनका तलाश के बावजूद कोई पता नही चला। थार जीप की तलाशी ली गई तो जीप में 10 कट्टे मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा से भरे हुए पाये गए। सभी कट्टो का वजन किया गया तो कुल वजन 214.88 किलोग्राम हुआ। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अफीम डोडाचूरा एवं थार जीप को जब्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE