BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2025, 4:08 pm
BIG NEWS : जिले के हिंगोरिया बड़ा गांव और रात का काला अंधेरा, जब अज्ञात हमलावरों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ की उतारा मौत के घाट तो फैली सनसनी, डिप्टी सीएम देवड़ा ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हिंगोरिया बड़ा गांव में भाजपा बूढ़ा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ (45) की गुरुवार रात अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वे घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। शुक्रवार सुबह उनका खून से सना शव परिजनों को मिला। श्यामलाल 2021 से भाजपा में मंडल उपाध्यक्ष थे और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता माने जाते थे। घटना के वक्त परिजन नीचे के हिस्से में सो रहे थे। हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह गौड़ के अनुसार, एफएसएल टीम को बुलाया गया है और जांच जारी है। आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान चल रहा है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने घटना पर दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी, और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE