BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 10:22 am
KHABAR :छोटीसादड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मंदिर से चंदन चोरी मामले में दो गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर निकला खरीदार, 16 केसों में दर्ज आरोपी भी चढ़ा हत्थे, पढे़ कैलाश चन्द्र शर्मा की खबर 

Share On:-

छोटीसादड़ी। पुलिस ने मंदिर से चंदन चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चंदन चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। इनमें एक शख्स श्यामलाल मीणा ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जबकि दूसरा आरोपी हिस्ट्रीशीटर फयाज मोहम्मद चुराया गया चंदन खरीद रहा था। छोटीसादड़ी सीआई प्रवीण टांक ने बताया कि प्रकरण 1 जुलाई को सामने आया था जब प्रार्थी ओमप्रकाश जावरी ने रिपोर्ट दी थी कि भंवर माता रोड स्थित बालाजी धाम मंदिर में रात के समय अज्ञात चोर ताला तोड़कर दानपात्र और पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर से चंदन का पेड़ चोरी कर ले गए।


मामले में छोटीसादड़ी थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में नेन सुखों का खेड़ा, लालपुरा निवासी श्यामलाल मीणा  की भूमिका सामने आई। पुलिस पूछताछ में श्यामलाल ने चोरी की वारदात करना स्वीकारा और बताया कि चुराया गया चंदन फैयाज मोहम्मद निवासी पिथवलवाड़ी, छोटीसादड़ी को बेचा गया। पुलिस ने बताया कि फैयाज मोहम्मद छोटीसादड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से ही 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। चोरी गए सामान की बरामदगी और नेटवर्क की जांच भी जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE