देवास। कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे में मोबाइल दुकान पर हुई लाखों की चोरी की वारदात में एक आरोपी को धरदबोचा है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए सभी मोबाइल भी जप्त किए। पूरे मामले का पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।
उन्होंने बताया की कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान पर अज्ञात बदमाश ने लाखों के मोबाइल चोरी वारदात को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया एवं सीएसपी सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई
टीम ने आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत जनसहयोग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपी की शिनाख्त की। जिसके सीसीटीवी फुटेज पुलिस के कम्युनिटी ग्रुप में शेयर किए गए।
पुलिस ने महज 24 घंटे मे ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पियुष उर्फ पुरषोत्तम सोनी निवासी गणेश पुरी बालगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी किए 72 मोबाइल 3 टेबलेट कुल 16 लाख का मश्रुका भी जप्त किया गया। आरोपी उज्जैन जिला का रहने वाला है।आरोपी से अन्य वारदातों में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने पर कोतवाली पुलिस को 10 हजार की रिवार्ड देकर पुरुस्कृत किया गया।
वही मोबाइल दुकान संचालक अमित राठौड़ ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर धन्यवाद दिया है वही उन्होंने कहा की पुलिस द्वारा जनसहयोग से लगाऐ जा रहे सीसीटीवी कैमरों को लगाने वह भी अपना योगदान देगे।