BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मानवता की मिसाल बना उड़ान ग्रुप.. <<     KHABAR : खरदौनकला में श्रीमद्भागवत कथा की गूंज,.. <<     KHABAR : उड़ान ग्रुप नीमच- 407 ने तीन चरणों में चलाया.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पान की खेती से किसान ने.. <<     BIG NEWS : कंगना रनौत के बयान के विरोध में महिला.. <<     KHABAR : हनुमान मंदिर हटाने की आशंका पर ग्रामीणों.. <<     छतरपुर पुलिस की कार्रवाई,अवैध रेत खनन के.. <<     KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या.. <<     दिल्ली में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के.. <<     BIG NEWS : आगे-आगे बाइक, पीछे नशे की खेप से भरी.. <<     BIG REPORT : खेल मैदान बचाने की मुहिम जारी, संघर्ष.. <<     KHABAR : अवैध बालू उत्खनन पर खूनी संघर्ष, खेत मालिक.. <<     KHABAR : 7 दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण सम्पन्न, 150.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2025, 5:27 pm
NEWS : ग्रामीणों ने अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्यपुरम यूनिट सावा शंभूपुरा से उत्पन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। मेडी का अमराणा व बड़ का अमराणा  जो की कन्वेयर बेल्ट के पास के गांव है वहां दिन रात डस्ट उड़ती रहती है जिससे ग्रामीण द्वारा काश्त की गई फसलों पर धूल जम जाती है , फैसले बर्बाद होकर ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है वही दिन भर धूल उड़ाने के कारण यहां के निवासियों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है बहुत से ग्रामीण सांस रोक से पीड़ित हो गए हैं। इस आशिक शिकायत को लेकर बड़ी संख्या मैं ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 
ज्ञापन में बताया कि शिकायत करने पर भी अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्यपुरम यूनिट सवा शंभूपुरा द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जाती है। अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्यपुरम यूनिट पुराने गांव नीम का अमराणा व रेल का अमराणा को लीज में ले रखा है, जिसके चलते अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्यपुरम यूनिट्स सावा शंभूपुरा ग्रामीणों को ना तो मुआवजा दिया जा रहा है ना ही मकान की रिपेयरिंग करने दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्यपुरम यूनिट सावा शंभूपुरा द्वारा की जाने वाली ब्लास्टिंग से मकान की पट्टीयां व छत काफी कमजोर हो चुकी है जिससे ग्रामीणों का जान माल का खतरा बना हुआ है । इसी प्रकार मेडी का अमराणा स्थित स्कूल ग्राउंड पर भी अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्यपुरम यूनिट सावा शंभूपुरा द्वारा पक्की दीवार का निर्माण कर रास्ता अवरोध कर दिया है एवं ग्राउंड के बाहर दीवार बना दिए जाने के कारण बच्चे खेलकूद से भी वंचित हो गए हैं जिसको हटवाये जाने बाबत कई बार निवेदन करने पर भी अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्यपुरम यूनिट सावा शंभूपुरा इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है, केवल आश्वासन ही दिया गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्यपुरम यूनिट्स सावा शंभूपुरा द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है।

अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्यपुरम यूनिट्स सावा शंभूपुरा के लीज के गांव में ग्राम पंचायत द्वारा कोई चाह कर भी विकास कार्य नहीं करवा पा रही है जिससे ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं सड़क पानी नाली एवं अन्य सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। कंपनी द्वारा एक भी पेड़ पौधा नहीं लगाया गया है फैक्ट्री वाले माइंस का पानी खाली करने से जल दोहन हो रहा है जिससे हमारे क्षेत्र का वाटर लेवल काफी घट चुका है।  उक्त  समस्याओं का निराकरण के लिए तीन दिन का समय दिया गया है अन्यथा अल्ट्राटेक सीमेंट आदित्यपुरम यूनिट्स आवास शंभूपुरा की माइंस गेट पर ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी फैक्टी प्रबंधन की होगी।
राधेश्याम डांगी, पप्पुलाल डांगी, योगेश, जगदीश, मदनलाल डांगी, मिन्टू डांगी, भंवरलाल डांगी, दशरथ डांगी, कुकालाल, प्रभुलाल, कालूराम, जितेन्द्र वैष्णव, बबलु डांगी, राजमल, भैरूलाल आदि ग्रामवासियों ने  ज्ञापन सौपा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE