देवरी खवासा। ग्राम देवरी खवासा के कुछ युवा हाल ही में वैष्णो देवी यात्रा से सकुशल लौटे। लौटते समय यात्रा मार्ग में एक हादसा कुछ ही दूरी पर घटित हुआ, लेकिन भगवान की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित रहे।
गाँव लौटने पर युवाओं ने भगवान देवनारायण मंदिर में प्रसादी चढ़ाकर आभार व्यक्त किया तथा सामूहिक रूप से देव दरबार में हाजिरी लगाई। सुरक्षित यात्रा पूर्ण होने पर सभी ने भगवान का धन्यवाद किया।
इस यात्रा में श्यामलाल गुर्जर, बद्रीलाल गुर्जर, अमित गुर्जर, भूपेंद्र गुर्जर, विनोद योगी, मुकेश गुर्जर और नानालाल गुर्जर शामिल रहे। ग्रामवासियों ने यात्रियों का स्वागत कर उनके सकुशल लौटने पर खुशी जताई।