चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डा आई एम सेठिया ने शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रीय फेडरेशन और रविवार को जयपुर में राज्य फेडरेशन की आमसभा में भाग लेकर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में अर्बन सहकारी बैंको को पूर्ववत आयकर से मुक्ति की बात रखते हुए कहा कि फेडरेशन इस मांग को प्रभावी तरीके से केंद्र सरकार के सम्मुख प्रस्तुत करे।आयकर छूट से बैंको का रिजर्व बढ़ने से बैंको को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने रिजर्व बैंक द्वारा एक्सपोजर नॉर्म्स में विनियोग पर बैंको में जमा सीमा की समीक्षा करने,अंब्रेला संगठन द्वारा न्यूनतम दर पर तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराने,स्टाफ भर्ती प्रक्रिया का सरलीकरण करने, सभी बैंको की समस्या के त्वरित समाधान करने की बात आमसभा में प्रमुखता से रखी।
आमसभा में डा सेठिया के साथ प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी, निदेशक बाबर मल मीणा हेमंत शर्मा ,प्रबंधक प्रशासन राजेश अवस्थी ने सहभागिता निभाई।
दिल्ली में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा उदय जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीदास,अंब्रेला संगठन के अध्यक्ष ज्योतिंद भाई मेहता सहित देश भर से आए बैंक चेयरमैन और प्रनिधिगण मौजूद थे।