देवरी खवासा। खजूरी आंतरी माता से 28 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएँ देने के बाद सुदर्शन पाटीदार (पिता बंसीलाल आजाद, निवासी देवरी खवासा) शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, खजूरी से सेवानिवृत्त हुए। अंतिम सेवा दिवस पर ग्रामीणों ने उनका डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया और सम्मानित किया।
अपने लंबे कार्यकाल में सुदर्शन पाटीदार ने शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके समर्पण और निष्ठा की सराहना विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने एक स्वर में की।
सेवानिवृत्ति अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएँ और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ दीं।