सिंगोली। नीमच-सिंगोली सड़क मार्ग स्थित ग्राम अथवा के पास शनिवार देर शाम करीब साढ़े 6 बजे एक तेज रफ्तार बाईक की कार से भिड़ंत हो गई। घटना में मंदसौर निवासी दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें स्वयं कार चालक ने ही सिंगोली हॉस्पिटल पहुंचाया जहां दोनों का उपचार किया गए।

बताया जाता है कि युवक पीयूष योगी उम्र 21 साल और विजयदास बैरागी 22 मंदसौर जिला निवासी होकर सिंगोली कस्बा स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में फील्ड वर्कर के रूप में काम करते है जो कलेक्शन के बाद सिंगोली की ओर लौट रहे थे, तभी खेड़ा फंटे के पास आगे जा रही एक राजस्थान पासिंग कार से उनकी भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। बाद में स्वयं कार चालक ही उन्हें हॉस्पिटल लेकर आया। जहां चिकित्सक ईतेश व्यास और टीम द्वारा दोनों का उपचार किया गया।
