देवरी खवासा। पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में गांव देवरी खवासा में योग प्राणायाम शिविर का आयोजन होने जा रहा है। यह शिविर 1 सितम्बर से 5 सितम्बर 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 5.30 से 7.00 बजे तक दशहरा मैदान, देवरी खवासा में आयोजित होगा।
शिविर का संचालन योग गुरु आनन्द शर्मा (पंतजलि विश्वविद्यालय से योग विज्ञान में एम.ए. उपाधि प्राप्त) करेंगे। वे अपनी निशुल्क सेवाएं देते हुए लोगों को योग, प्राणायाम एवं विभिन्न रोगों जैसे मोटापा, डायबिटीज, हृदय व पेट संबंधी बीमारियों से बचाव व निवारण के उपाय बताएंगे।
आयोजक सरदार पटेल युवा संगठन ने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक महिला-पुरुष भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं।