नीमच। जिले के ग्राम जावी-थड़ोली स्थित हनुमंतिया रावजी में शनिवार को एक मगरमच्छ अचानक गांव में घुस आया। इस दौरान उसने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत और ग्रामीण लालसिंह रावत के सहयोग से आखिरकार मगरमच्छ को काबू में किया गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा।
