मल्हारगढ़। स्थानीय जागृति हाई स्कूल की एक और बड़ी सफलता सामने आई है। विद्यालय की पूर्व छात्रा नगमा मेव, पिता इकबाल हुसैन मेव, स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पद पर पदस्थ हुई हैं। उनकी नियुक्ति किरतपुर तहसील, अजयगढ़ जिला पन्ना (म.प्र.) में हुई है।
नगमा की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि अल्पसंख्यक समुदाय और जागृति हाई स्कूल का भी गौरव बढ़ा है।
उनकी सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, विद्यालय परिवार और इकबाल सर की मित्रमंडली ने नगमा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।