इंदौर। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता ट्रांसपोर्ट व्यवसायी मोहित पारीक ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से दृष्टिहीन महेश कल्याण समिति, नवलखा इंदौर में मुख-बधिर व दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों को लैपटॉप भेंट किए गए और संस्था के सभी बालकों को भोजन कराया गया।
जन्मदिन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे। पारीक को जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देने वालों में भाजपा विधायक मधु वर्मा भी शामिल रहे। उन्होंने बच्चों के रसोईघर का नवनिर्माण, कमरों की छत की मरम्मत, बड़े सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रमों का खर्च वहन करने और शीत ऋतु में बच्चों के लिए स्वेटर-जैकेट उपलब्ध कराने की घोषणा की।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्र, एमआईसी सदस्य नंदू पहाड़िया सहित कमल आहूजा, मूलचंद पारीक, विकास पारीक, वीर पारीक, पिंटू जोगी, यशदीप भाटिया, त्रिभुवन लड्ढा, संजय शर्मा, प्रतीक, पप्पू पारीक, धीरज कनौजिया, राकेश तिवारी, गोविंद रुपाणी, कपिल शर्मा एवं अखिल भारतीय नाथ समाज प्रदेश महासचिव लेखराज जोगी ने भी बधाई दी। अंत में लेखराज जोगी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।