नीमच। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) चेप्टर नीमच और स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब द्वारा नगर पालिका के सहयोग से नगर पालिका स्विमिंग पूल पर 28 से 31 अगस्त तक मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य खेल और फिटनेस को आमजन की दिनचर्या का हिस्सा बनाना रहा। इस दौरान वाटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी और मोटिवेटर राकेश कोठारी ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जीवन को स्वस्थ और संतुलित रखने का मार्ग हैं। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित कर प्रोत्साहित किया और कहा कि स्वस्थ शरीर ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।
उन्होंने बताया कि "खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया" अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है।
खेल महोत्सव की विशेषताएं-
पहले दो दिन तैराकी प्रतियोगिताओं के माध्यम से फिटनेस का संदेश दिया गया।
तीसरे दिन मॉडर्न पेंटाथलॉन और चौथे दिन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता आयोजित हुई।
स्विमफ्लाय क्लब ने इस बार तैराकी के साथ रनिंग, शूटिंग, सायकलिंग, फेंसिंग और बाधा दौड़ जैसे साहसिक खेलों को भी शामिल किया।
खिलाड़ियों की उपलब्धियां-
नेशनल स्पोर्ट्स डे पर नीमच के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनमें शामिल रहे –
सिद्धांत सिंह, कनक श्री धारवाल, आराव शर्मा, आयुष शर्मा, पृथ्वी हारोड, प्रथा हारोड, जितिका यादव, सुनिधी वालुजकर, आरुष गोदावत, हेमंत माली, अनुज मोहिल, लक्ष्य धारवाल, अस्मि कटरिया, स्तुति अग्रवाल, रिधि राठौर, कनिष्का गहलोत, भव्या गोदावत, अवनी शर्मा, नमन गहलोत, अभिषेक जाटव, सिद्धिका यादव, छवि बैरागी, प्रकृति पाटीदार, यशवी शर्मा, शौर्य वर्धन, निधिश्वराम राठौर, भव्यांश पटेल, अस्मि भटनागर, जसलीन कौर, जसप्रीत कौर, हरमन सिंह, मनन गुरुंग, भव्या जोशी और दिवित सिंहल।
सहयोग और योगदान-
कार्यक्रम को सफल बनाने में पेंटाथलॉन अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया, ट्रायथलॉन प्रतिनिधि सचिन नितेश शर्मा, पैफी सचिव धीरेंद्र व्यास, फेंसिंग प्रमुख मयंक कटारिया और शूटिंग प्रमुख मंजू संजय गहलोत का विशेष योगदान रहा।
कोच नीलेश घावरी, आयुष गौड़, समीर सिंह जादोन, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम स्वर्णकार की मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग से नीमच के खिलाड़ियों ने न केवल तैराकी बल्कि अन्य खेलों में भी उत्कृष्ट परिणाम दिए।