BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2025, 6:08 pm
NEWS : एमसीएम सिटी समिति की 50 वीं आमसभा संपन्न, अध्यक्ष डॉ. आईएम सेठिया ने कहा- स्वर्ण जयंती वर्ष का होगा प्रभावी आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ न्यू क्लॉथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड एनसीएम सिटी की 50 वी आमसभा की बैठक समिति अध्यक्ष डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता और पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट छोगा लाल डाड व गोविंद काबरा के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुई। जिसमे 1 दिसंबर 2025 से 1 दिसंबर 2026 तक स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह पूर्वक मनाने, सामाजिक सहभागिता के कार्यक्रम करने,सभागार का सौंदर्यीकरण व सामान्य मरम्मत कार्य,बाजार में स्वच्छता अतिक्रमण हटाने सहित प्रशासन के सहयोग से नाला निर्माण,सड़को का डामरीकरण,पार्क विकास कार्य आदि के जरिए एक सहकारिता की भावना का संदेश देने वाला प्रमुख बाजार के नाते विकसित करनें का निर्णय किया गया।
समिति के मंत्री सोहन लाल तनवानी के अनुसार उपाध्यक्ष ओम प्रकाश खटोड़ कोषाध्यक्ष सुरेश डांगी,निदेशक प्रकाश पटवारी, ऋषभ डांगी, पुष्पा देवी सुहांलका, कैलाश देवड़ा, नारायण जागेटिया, नरेश भड़कतियां गुलाम फारुक नीलघर,राजेश पोखरना, के सानिध्य में संपन्न इस आमसभा में कोषाध्यक्ष डांगी में अंकेक्षित लिखा विवरण और बजट प्रस्ताव रखे वही मंत्री तनवानी ने पूर्व आमसभा की कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया।
डा सेठिया ने लाभांश और लाभ विनियोजन प्रस्ताव के जरिए दस प्रतिशत लाभांश अनुमोदन कराया । अपने प्रतिवेदन में बाजार विकास और सभागार विकास के कार्यों की जानकारी के साथ साथ स्वर्ण जयंती स्मारिका प्रकाशन,वेबसाइट निर्माण के जरिए सदस्यो के व्यापार की जानकारी, चिकित्सा शिविर सहित अन्य सामाजिक सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी सदन में प्रस्तुत कर अनुमोदन कराया।
डा सेठिया ने सुभाष चोक स्थित जमीन पर सहकार भवन निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृति के ठोस प्रयास आगामी वित्तीय वर्ष में किए जाएंगे। डा सेठिया ने सदस्यो से अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने की अपील की लेकिन यह भी आगाह किया की अब सहयोग नही करने वाले अतिक्रमी सदस्यो की सदस्यता समाप्त कर दुकान का कब्जा लेने की कार्यवाही की जाएगी। 
स्वर्ण जयंती समारोह में 275 दुकान वाला यह बाजार राजस्थान की सबसे बड़ी बाजार निर्माण योजना के साथ एक सबके लिए सब एक के लिए की भावना के साथ सहकारिता का संदेश घर घर पंहुचाने का प्रयास किया जायेगा।  
बैठक में पूर्व अध्यक्ष छोगा लाल डाड व गोविंद काबरा ने भी बाजार के विकास के संघर्ष की गाथा बताई। सदस्य मोहम्मद इकबाल, जगदीश अग्रवाल,गीता देवी सोलंकी, प्रसून शर्मा,अक्षांश नाहटा, मोहम्मद यूसुफ मंसूरी, मोहम्मद रशीद,राजेंद्र चौधरी ओम लड्ढा,डाल चंद माली आदि ने बाजार विकास के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आमसभा में पूर्व अध्यक्ष डाड व काबरा का शाल व उपर्ण से समिति विकास में योगदान के लिए सम्मान किया गया। संचालन और आभार उपाध्यक्ष ओम प्रकाश खटोड़ ने व्यक्त किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE