BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     खरगोन जिले की झिरन्या तहसील: शिवना पंचायत में.. <<     KHABAR : अध्यक्ष बोले- बिना नंबर परमिट वाहनों पर.. <<     KHABAR : मनासाखुर्द में मांगलिक भवन निर्माण का.. <<     रतलाम पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार,.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुरक्षा की पहल- कलेक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा अभियान में पिंगलेश्वर बना मिसाल,.. <<     KHABAR : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, 30 आरक्षकों.. <<     REPORT : 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में 90वां श्री हनुमान चालीसा पाठ.. <<     खरगोन में सिंचाई संकट:खेड़ी खानपुर व मगरिया.. <<     KHABAR : नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में DIG निलेश अग्रवाल का वार्षिक.. <<     KHABAR : जल संकट के बीच फूटी पाइप लाइन, यहां हजारों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया नाकोड़ा कॉम्प्लेक्स.. <<     जल संरक्षण के साथ बढ़ेगा आबू का गौरव, विंडर.. <<     समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर.. <<     खरगोन में भाजपा का उत्सव: मोदी के 12 वर्ष पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 2, 2025, 10:56 am
NEWS : भारत की विश्वसनीय बिल्डिंग मटेरियल और क्षमता के आधार पर देश की पांचवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी न्युवोको विस्टास ने पूर्वी भारत में अपनी विस्तार योजनाओं की घोषणा की, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। भारत की विश्वसनीय बिल्डिंग मटेरियल कंपनी और क्षमता के आधार पर देश की पांचवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने अपनी व्यावसायिक रणनीति के अनुरूप पूर्वी भारत में विस्तार योजनाओं की घोषणा की। कंपनी सतत् विकास के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है, ताकि अपनी बाजार पहुंच और उपस्थिति को और विविध बनाया जा सके। न्युवोको विस्टास अपने अरसमेटा सीमेंट प्लांट में एक नई मिल जोड़ने और जोजोबेरा, पानागढ़ और ओडिशा सीमेंट प्लांट में डिबॉटलनेकिंग परियोजनाओं के जरिए पूर्वी भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रही है। कंपनी उपकरणों के उन्नयन, प्रक्रियाओं में सुधार और आंतरिक डिबॉटलनेकिंग पहलों के माध्यम से वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक लगभग 4 एमएमटीपीए की अतिरिक्त ग्राइंडिंग क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है। मुख्य लक्ष्यों में वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के दौरान 1 एमएमटीपीए, वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ्2 एमएमटीपीए और वित्त वर्ष 2026-27 में 1 एमएमटीपीए की अतिरिक्त क्षमता जोड़ना शामिल है। इन सुधारों से अगले 18 महीनों में पूर्वी भारत में न्युवोको की कुल सीमेंट क्षमता 20 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 19 एमएमटीपीए  से बढ़कर 23 एमएमटीपीए तक पहुंच जाएगी। न्युवोको लगातार अपनी फैक्ट्रियों को अपग्रेड कर रही है, ताकि ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों को पूरा किया जा सके और उन्हें बेहतर सेवा दी जा सके। इस मौके पर न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जयकुमार कृष्णस्वामी ने कहा कि भारत में सीमेंट की मांग वित्त वर्ष 2025-26 में 7-8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है, और हम लंबी अवधि के विकास पथ पर मज़बूती से आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में वद्राज सीमेंट लिमिटेड के अधिग्रहण और मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन में किए गए निवेश हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं कि हम पूर्वी भारत में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखते हुए पश्चिमी और उत्तरी बाज़ारों में भी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE