कुकड़ेश्वर। नगर से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम हामाखेड़ी स्थित प्रसिद्ध शेषा अवतार भगवान मंदिर पर मंगलवार को तेजा दशमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे दिन गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
भक्तजन ढोल-ढमाकों और डीजे की धुनों पर झूमते हुए भव्य जुलूस में शामिल हुए। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई बालाजी मंदिर तक पहुंची। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल रहे। भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य भी किया।
हामाखेड़ी निवासी विक्रम धनगर ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तेजा दशमी पर निकाले गए जुलूस को और अधिक भव्य स्वरूप दिया गया।
कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक रामप्रसाद धनगर पंडाजी, विष्णु खाती पटेल, रमेश धनगर, सुलतान समरथ, राधेश्याम, कमल कैलाश विश्वकर्मा, गोपाल धनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गांव में आयोजित इस धार्मिक उत्सव ने सभी को भक्ति और एकता के रंग में सराबोर कर दिया।