मंदसौर। अफीम उत्पादक संघर्ष समिति के किसान प्रतिनिधियों ने मंगलवार को नवागत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
गौरतलब है कि हाल ही में मध्यप्रदेश गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद का तबादला कर उन्हें सेनानी, प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर भेजा गया। वहीं मंदसौर जिले की कमान 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार मीणा को सौंपी गई। बीते बुधवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया था।