मनासा। मनासा क्षेत्र के ग्राम खड़ावदा में मंगलवार दोपहर करीब 12.00 बजे तेजा दशमी के उपलक्ष्य में समस्त ग्रामवासियों द्वारा तेजाजी मंदिर से चल समारोह शुरू हुआ जो की नगर भ्रमण कर पुनः तेजाजी मंदिर पर पहुंचा, जहां समापन हुआ, जिसमें ढोल डीजे, आदिवासी नृत्य के साथ तेजाजी महाराज की झांकी व ज्योत आकर्षण का केंद्र रही। वहीं ग्रामीण में भजनों पर नृत्य किए। वहीं चल समारोह का ग्राम में जगह-जगह स्वागत किया गया। तेजाजी महाराज मंदिर पर महाआरती कर महाप्रसादी के साथ चल समारोह का समापन हुआ। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तेजाजी धाम सुरसुरा से ज्योत ग्राम खड़ावदा स्थित तेजाजी महाराज मंदिर पर लाई गई, जिसका आज चल समारोह निकालकर समापन किया गया।