नीमच। बंजारा समाज के एक ग्रामीण की मौत के बाद परिजनों ने गुप्ता नर्सिंग होम के डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। आक्रोशित परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर धरना-प्रदर्शन की तैयारी की।

मृतक के परिजनों और समाजजन का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण मौत हुई। घटना की जानकारी मिलते ही समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। मामले की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई है।
