चीताखेड़ा। जलझुलनी एकादशी ग्यारस पर चारभुजा नाथ मंदिर से आज बुधवार को ब्रह्मांड के नायक परब्रह्म परमात्मा भगवान श्री कृष्ण का बाल स्वरूप मुखोटे को संचित विशेष विमान में विराजमान होकर भक्तों के कंधों पर बैठकर गांव की जनता के हाल जानने ढोल ढमाकों व अखाड़े के साथ बड़े ही ठाट-बाट के साथ शोभायात्रा के रूप में निकले।
भव्य शोभायात्रा चारभुजा नाथ मंदिर से ढोल-ढमाकों के साथ प्रारंभ हुई जो गांव के विभिन्न मार्गाे से होती निकली। शोभायात्रा में भक्त मंडली के गायक कलाकार सुमधुर भजन गाते तथा अखाड़े के खिलाड़ी लेझिम बजाते हुए अपने करतब दिखा रहे थे। माणक चौक, नीम चौक पर अखाड़े का मुकाम लगाया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने करतब दिखाए।