नीमच। नीमच में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। छोटे से लेकर बड़े पंडालों में भगवान गणेश की आराधना हो रही है। बगीचा नंबर 13 में भी बंगीचे वाले बालाजी पर गणेश स्थापना की गई है। सिद्धि विनायक ग्रुप, नीमच द्वारा 4 सितंबर गुरुवार को यहां विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भजन गायक सावन नागदा (इंदौर), अन्नु भारती (नीमच) और उमेश म्यूजिकल ग्रुप प्रस्तुति देंगे। आयोजन कर्ताओं ने शहर की धर्मप्रिय जनता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।