मंदसौर। अंबाजी धाम, निपानिया के पूज्य गुरुदेव पर हुए हमले के विरोध में करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सैकड़ों भक्तजन के साथ अफजलपुर थाना पहुंचकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि गुरुदेव पर हमला करने वाले अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, गुरुदेव सरकार और धाम परिसर की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया।