BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2025, 7:18 pm
KHABAR : रामपुरा नगर में होगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन, इस दिन पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। श्री लाभ नेत्र चिकित्सालय मंदसौर एवं ओसवाल जैन समाज ट्रस्ट रामपुरा के संयुक्त तत्वावधान में, स्वर्गीय नंदलालजी एवं स्वर्गीय हजारीमलजी घोटा की स्मृति में घोटा परिवार के सौजन्य से नगर में शुक्रवार 5 सितम्बर को विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन होगा।

शिविर में सभी नेत्र रोगियों की नजर, चश्मा, काला पानी, मोतियाबिंद, नासूर, पर्दे की बीमारी आदि की जांच निःशुल्क की जाएगी। जांच के बाद ऑपरेशन योग्य मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन श्री लाभमुनी नेत्रालय, मंदसौर में पूरी तरह निःशुल्क किए जाएंगे। यह ऑपरेशन अत्याधुनिक तकनीक व बिना टांके की मशीनों से होंगे, जिससे मरीजों को असुविधा और बाद में चश्मे का नंबर बढ़ने की समस्या से राहत मिलेगी।

ऑपरेशन हेतु भर्ती मरीजों को भोजन, चाय-बिस्किट, बिस्तर आदि की व्यवस्था नेत्रालय द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। मरीज के साथ एक सहायक को ठहरने की अनुमति होगी, किंतु उसके भोजन-बिस्तर की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। मरीजों को नेत्रालय तक लाने की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी।

ऑपरेशन के बाद प्रथम परीक्षण एक सप्ताह तथा दूसरा परीक्षण एक माह बाद निर्धारित स्थल पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नेत्रालय में 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यह विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर नगर के स्वास्तिक भवन, टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे, नाका नंबर-2, मानसा रोड, रामपुरा में आयोजित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE