मनासा। दाउदी बोहरा समाज द्वारा हजरत पैगंबर साहब का जन्मदिन हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अमील शेख अब्दुल हुसैन कुक्षी वाले के मार्गदर्शन में बोहरा गली से स्काउट दल के साथ भव्य जलसा निकाला गया।
जलसा इमलीबाग, गांधी चौक, सादर बाजार और सब्जी मंडी से होते हुए जूनासाथ मस्जिद पर संपन्न हुआ। समाजजनों ने एक-दूसरे को पैगंबर साहब के जन्मदिन की बधाई दी और ट्रॉफी भेंट कर मुंह मीठा कराया। देशराज सहगल ने जलसे का स्वागत करते हुए समाजजनों को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।