BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2025, 11:02 am
NEWS : विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का जन्मदिवस 5 सितम्बर को जन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का जन्मदिवस 5 सितम्बर को जन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जन्म दिवस के तहत गुरूवार व शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।
जन्मदिवस से एक दिन पूर्व गुरूवार को आयोजित कार्यक्रमो के तहत प्रातः संगम महादेव भोईखेड़ा में पौधारोपण व अभिषेक, चंदेरिया में मुखबधिर बच्चो की सेवा, प्रयास संस्था भदेसर व नाहरगढ़ के छात्रावास में बच्चो के साथ खुशियां बांटने, विजयपुर के राजकीय चिकित्सालय व कस्तूरबा गांधी छात्रावास में फल वितरण व पौधारोपण, अपरांह झातला माताजी में पौधारोपण व कम्बल वितरण तथा लालजी का खेड़ा में रात्री सुंदरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमो के लिए लाला गुर्जर, बालकिशन भोई, पूरण सिंह राणा, पवन आचार्य, लिटिल भट्ट, रामेश्वर धाकड़, दिनेश धाकड़, किशन गुर्जर को प्रभारी बनाया गया हैं।
शिविर आयोजक मण्डल के भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा, रोहिताश्व जाट, पवन आचार्य व रतन डांगी के अनुसार शुक्रवार को महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर मंें हृदय रोग, मस्तिष्क व स्पाइन रोग, पेट आंत व लिवर रोग, हड्डी रोग व जोड़ प्रत्यारोपण, गुर्दे एवं मूत्र रोग, जनरल फिजिशियन, प्रसूति एवं स्त्री रोग, शिशु एवं बाल रोग, नाक कान एवं गला रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग आदि रोगो का गीतांजली हॉस्पीटल उदयपुर के रोग विशेषज्ञो द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
शिविर संयोजक अनिल ईनाणी व सह संयोजक रवि विराणी के अनुसार इस निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर को लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। समूचे विधानसभा क्षैत्र में बड़ी संख्या में लोगो द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इस शिविर मे अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित करने के उद्देश्य से इस शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE