BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2025, 11:19 am
NEWS : अर्बन बैंक चंदेरिया ने मनाया स्थापना दिवस, चेयरमैन अर्बन बैंक डॉ. आईएम सेठिया ने कहा- युवा शक्ति को अर्बन बैंक से जोड़ने का होगा अभियान पूर्वक प्रयास, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड की चंदेरिया शाखा का 17 वा स्थापना दिवस बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। जिसमे बैंक ग्राहक संवाद के साथ युवा शक्ति को जोड कर उनमें सहकारिता का सिद्धांत एक सबके लिए सब एक के लिए और अल्प बचत का संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए बच्चो से भी संवाद कर बैंकिंग कार्यकलापो से अवगत कराया।
सभी ग्राहकों से व्यक्तिगत संवाद कर उनको ब्याज में कमी का लाभ लेने,सुरक्षा के लिए लोकर और ऑनलाइन लेनदेन की प्रक्रिया सहित राज्यपाल द्वारा प्रारंभ की गई बाल बचत योजना के बारे में बताते हुए अर्बन बैंक से परिवार को जोड़ने का आग्रह किया ।
सभी ग्राहकों का बैंक ऋण प्रबंधक यशवंत बाफना, प्रबंधक प्रशासन राजेश अवस्थी, शाखा प्रबंधक शुभम तरावत,कैशियर कार्तिकेय पारीक,सुखराम मीना और राजू लड्ढा ने उपरना से विजय चौधरी ,अशोक भंडारी, नंदकिशोर पारीक, बलराज मेनारिया, अमरकंठ उपाध्याय शांतिलाल शर्मा, अमन दाधीच, छगनलाल खोईवाल ,कंवरलाल गगरानी, रतनलाल खटीक, महावीर प्रसाद शर्मा सहित ग्राहकों व बच्चो का स्वागत अभिनंदन किया।
बैंक में आने वाले नवीन ऋणी ग्राहकों से वरिष्ठ ऋण प्रबंधक यशवंत बाफना ने चर्चा की।
डा सेठिया ने ब्रांच की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर शाखा स्टाफ की बैठक में भी ग्राहक संतुष्टि के साथ जिम्मेदारी पूर्वक दायित्व निर्वहन के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम से पहले डा सेठिया का किड्स हेवेन स्कूल के बालको सहित स्टाफ जन ने स्वागत किया और टाटा स्किल सेंटर के प्रक्षिक्षुओ ने भी बैंक आकर कार्यप्रणाली को समझा। शाखा प्रबंधक शुभम तरावत ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE