BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2025, 12:29 pm
KHABAR : नीमच का दशहरा मैदान बना जगन्नाथपूरी, भाई कार्तिकेय और बहन अशोक सुंदरी के साथ बिराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गणेशोत्सव की धूम पूरे शहर में नजर आ रही है। हर गली-चौराहे पर सजे गणेश पंडाल भक्तों की आस्था और उत्साह को झलकाते हैं। शहर के हृदय स्थल दशहरा मैदान में इस बार गणपति ग्रुप द्वारा स्थापित श्री जगन्नाथ गणेश प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस प्रतिमा के साथ भगवान गणेश के भाई कार्तिकेय और बहन अशोक सुंदरी की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं, जिनके दर्शन से श्रद्धालु अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव कर रहे हैं। बुधवार को यहां मालवा-मेवाड़ के सेठ सांवरिया सेठ का दरबार सजाया गया, जिसमें 56 भोग सहित 1 क्विंटल माखन-मिश्री का महाभोग अर्पित कर महाआरती की गई। इस अवसर पर शहर के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गणपति ग्रुप ने स्थापना के 22 वर्ष पूर्ण कर 23वें वर्ष में प्रवेश किया है। इस अवसर पर 30×60 स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ भव्य पंडाल दक्षिण भारतीय शैली में तैयार किया गया है, जिसमें मालवा के महाराजा को विराजित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE