शाजापुर। डोल ग्यारस पर्व पर शुक्रवार को नगर में अलग-अलग मोहल्लों से परंपरागत जुलूस निकाले गए। इसी क्रम में वार्ड नंबर 25 द्वारकापुरी कॉलोनी से भी डोल ग्यारस का जुलूस निकला।
जुलूस में आकर्षक झांकियां और अखाड़ों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। आयोजन में धर्मेंद्र बैरागी प्रमुख रूप से सक्रिय रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भगवान दास बैरागी (रिछोड़ा), नीरज वैष्णव, कपिल वैष्णव, घनश्याम दास बैरागी, वरुण दास, ईश्वर दास, भगवान दास बैरागी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।