रतनगढ़। ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा निकाले गए जलसे का बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ईद मिलाद-उन-नबी जिंदाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज कुमार व्यास, अल्पसंख्यक विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष राजू भाई पठान, जिला महामंत्री गब्बर भाई, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण जी सोलंकी, सुभाष व्यास, पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष शंभू भाई चारण, पूर्व पार्षद लखन भाटी, प्रताप वर्मा, पार्षद लक्ष्मी नारायण सोलंकी, पूर्व संभागीय महामंत्री (अल्पसंख्यक विभाग) मलकीत सिंह सरदार, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश भाई लढा, बालचंद सोलंकी, जाहिद भाई अंसारी, नासिर भाई पठान, अनीश भाई मंसूरी, रब्बानी भाई, सत्यनारायण बेणीराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।