नीमच। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर "नज़ाफ़त टीम (Clean Neemuch, Green Neemuch)" के जुलूस का कांग्रेस परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बहेती, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, पार्षद मोनू लोक्ष सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने इसे इंसानियत, भाईचारे और स्वच्छ नीमच का प्रतीक बताया।