मंदसौर। जिले ग्राम बरखेड़ा पंथ में बुधवार को आयोजित बैठक में श्री सांवरिया सेठ मंदिर समिति के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक बालाजी मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सर्वसम्मति से ठाकुर लक्ष्मण सिंह शक्तावत को अध्यक्ष और कचरू लाल चढ़ावत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामवासियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में मंदिर और गौशाला की व्यवस्थाएं और सुदृढ़ होंगी तथा धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को और गति मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि समिति की भूमिका धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और विकास में महत्वपूर्ण है, और नए पदाधिकारी समाज में सामंजस्य, सेवा और भक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करेंगे। बैठक में भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। नियुक्ति के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।