चित्तौड़गढ़। दिनांक 07 सितम्बर 2025 को लगने वाले चंद्रग्रहण के कारण श्री सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। मंदिर समिति ने बताया कि उस दिन श्रद्धालुओं को दोपहर 12 बजे तक ही दर्शन की अनुमति होगी। दोपहर 12 बजे के बाद से मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे।
ग्रहण समाप्ति के उपरांत, दर्शन व्यवस्था पुनः 8 सितम्बर 2025 को प्रातः कालीन मंगला आरती के साथ प्रारंभ होगी।