मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग एवं जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन के मार्गदर्शन में जिले में 25 अगस्त से 22 सितम्बर तक “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाना है।
नोडल अधिकारी डॉ. लेखा तंवर ने बीईओ सौरभ जैन एवं बीआरसी अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यालयों की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित सभी गतिविधियाँ समय पर पूरी हों। अभियान के अंतर्गत सांदीपनी स्कूल गरोठ एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बड़िया ईस्तमुरार का अवलोकन कर अब तक हुई गतिविधियों तथा लगाए गए तंबाकू मुक्त जागरूकता बोर्डों का निरीक्षण किया गया।