रतनगढ़। गुरुवार शाम सांडा माताजी मंदिर के पास एक बोलेरो गाड़ी नदी में जा उतरी। बताया गया कि भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था और रास्ता साफ नजर नहीं आ रहा था, इसी दौरान वाहन पानी में फिसलकर नदी में जा गिरा।

गाड़ी में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर राजेश मीणा, रतनगढ़ के डॉ. मोहन मुजाल्दे और चालक सवार थे। ग्रामीणों की मदद से तीनों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
