मनासा/देवास। सेन समाज के गौरव एवं नीमच जिले के लाल, देवास एसपी पुनीत गहलोत को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर मां चामुंडा सेवा समिति, देवास द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समिति के संयोजक समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में श्री रामद्वारा, देवास के स्वामी रामनारायण जी महाराज, पूर्णानंद महाराज एवं पुनीतराम जी महाराज के पावन सान्निध्य में एसपी पुनीत गहलोत, उनके पिता प्रवीण कुमार गहलोत (अध्यापक) एवं माता विद्या देवी गहलोत का साल, श्रीफल, पगड़ी, मां की चुनरी और पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वामी श्री रामनारायण जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा-
“धन्य हैं वे माता-पिता जिनके पुत्र पुनीत गहलोत ने अपने संस्कारों और कर्मों से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर समाज और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। प्रत्येक माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को धनवान भले न बनाएं, लेकिन संस्कारवान अवश्य बनाएं, क्योंकि संस्कारित संतान ही जीवन में सुखदायी और गौरव दिलाने वाली होती है।”
गौरतलब है कि एसपी पुनीत गहलोत, मनासा के प्रतिष्ठित एवं संस्कारित परिवार से हैं। वे स्व. भंवरलाल गहलोत शास्त्री के पोते, शिक्षक प्रवीण गहलोत के सुपुत्र एवं जिला सेन समाज अध्यक्ष एडवोकेट दीपक गहलोत के भतीजे हैं। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया ने किया