BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2025, 12:06 pm
KHABAR : आंत्री माता धाम में जलझूलनी एकादशी पर निकली भव्य शाही सवारी, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, आस्था और भक्ति का दिखा अद्भुत नज़ारा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

आंत्री माता। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आंत्री माता धाम में जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 को भव्य शाही सवारी निकाली गई। माता की आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस अवसर पर उमड़ा जनसैलाब एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। तेज बरसात के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन की मधुर धुन और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भीगी फिज़ाओं में झूमते-नाचते हुए माता के दरबार में हाजिरी लगाते नजर आए। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे दिव्य और भव्य अवसर का अनुभव जीवन में भाग्य से ही प्राप्त होता है।

विशेष आकर्षण-
- मुंबई से आई ढोल-ताशा पार्टी ने सवारी को रोमांचक बनाया।
- उज्जैन से आई तोप द्वारा पुष्प और गुलाल की वर्षा ने भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।
- श्री देव डीजे पार्टी और भव्य आतिशबाज़ी ने माहौल को रंगीन कर दिया।
- कोटा से आई झांकियों (बड़े वीर हनुमान, नरसिंह अवतार, शिव परिवार आदि) ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
- नन्हे-मुन्नों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आकर्षण को और बढ़ा दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE