नीमच। भारत विकास परिषद की सुभाष शाखा और गोमाबाई नेत्रालय के सहयोग से ग्वालटोली में एक विशाल नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में नेत्र संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में 120 मरीजों को गहन जांच और उपचार के लिए गोमाबाई नेत्रालय की ओपीडी में भेजा गया। 66 जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। 6 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन जल्द ही परिषद की देखरेख में गोमाबाई नेत्रालय में किया जाएगा। इस दौरान नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 50 व्यक्तियों ने नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भरे।
शिविर में अध्यक्ष ललित राठी, कोषाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल, महिला प्रमुख मीनाक्षी मालू, संध्या राठी, प्रमोद मालू, अशोक सोनी, सुरेश बंसल, अनिल पांडे और अन्य लोग शामिल रहे। गोमाबाई नेत्रालय की टीम के दीपक पाल, सुनील कुमार, करण जायसवार, तरुण सिंह, मुकेश कुमार मेहता और योगेंद्र शर्मा की सेवाएं विशेष रूप से सराहनीय रहीं। परिषद के सचिव मनीष गर्ग ने बताया कि इस तरह के सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे। परिषद का मानना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।