नीमच। नगर पालिका परिषद् नीमच द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं संग्रहण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। नगरपालिका कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा ने जानकारी दी कि 6 सितम्बर शनिवार और 7 सितम्बर रविवार को शहर में गोमाबाई रोड स्थित संजीवनी तालाब तथा जयसिंहपुरा रोड स्थित शिवघाट पर मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था रहेगी।
इसके अलावा शहर में पाँच स्थानों पर प्रतिमा संग्रहण केंद्र बनाए-
- पिपली चौक (नीमच सिटी)
- भारतमाता चौराहा (फोर जीरो)
- बंसल चौराहा
- पाटीदार छात्रावास (ग्वालटोली)
- स्टेशन रोड गणेश मंदिर
यहाँ आम नागरिकों से गणेश प्रतिमाएँ प्राप्त कर नगरपालिका के वाहन से ससम्मान विसर्जन स्थल तक ले जाई जाएँगी।
शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि छोटी प्रतिमाएँ संग्रहण केंद्रों पर ही तैनात कर्मचारियों को सुपुर्द करें तथा विसर्जन स्थल पर प्रतिमाएँ स्वयं विसर्जित न करें। वहाँ मौजूद कर्मचारी ही विसर्जन कराएँगे, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या अव्यवस्था से बचा जा सके।