जावद। ईस्लाम धर्म के गुरू एवं पैगम्बर मोहम्मद साहब के 1500 जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज ने बड़ी धुमधाम से मनाया। प्रतिवर्षानुसार यह आयोजन तीन दिन तक चला। प्रथम दिन मदरसो के बच्चो ने नाते कलाम पड़ा, दुसरे दिन बाहर से आए ओलमाए ईकराम और नातखां ने नात व तकरीर की ओर अगले दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे गोसिया मस्जिद रामपुरा दरवाजा व मदरसा गरीब नवाज रूपारेल से जुलूस नीमच दरवाजा पहुंचा व हुसैनी मस्जिद से मदरसो के बच्चो के साथ जुलूस लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचा जहां पर फातेहा ख्वानी हुई एवं सलाम पड़ा गया। यहीं से सभी समाजजन जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने हुजूर के पैदाईश का दिन की खुशी बड़ी धुमधाम से मनाया। कई युवा सफैद पौशाख और सर पर ईमामा पहने हुए नजर आए, नगर के चौराहो पर समाजजनो ने नाश्ता व कोल्डड्रिंक से जुलूस का स्वागत किया।
सीरत कमेटी ने जावद शहर काजी सैयद आदिल रजा, हाफिज सैयद नईम ईकबाल, सैयद डॉक्टर रिजवान रजा, जावद के तमाम हाफिजो का इस्तकबाल (स्वागत) किया, इसी कड़ी में आगे साउंड सिस्टम, बैंड, फ्लावर डेकोरेशन, लाइट डॉकोरेशन वालो व पूरे आयोजन को सफल बनाने वालों का भी सम्मान किया गया। कमेटी द्वारा मदरसे के बच्चो को पुरूस्कार दिए गए एवं सभी की होसला अफजाई की गई। हाफिज नईम इकबाल साहब के द्वारा हुजूर की जिंदगानी के बारे में समाजजनो को बताया। जावद शहर काजी सैयद आदिल रजा ने समाजजनो को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। आयोजन व जुलूस में सुचारू व्यवस्था करने पर शासन-प्रशासन का आभार एवं धन्यवाद दिया।
साथ ही आयोजन कमेटी की ओर से जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी जावद थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा सा. एवं तहसीलदार नवीन गर्ग सा. का साफा पहनाकर स्वागत किया व पुलिस प्रशासन की पूरी टीम का हार्दिक आभार माना।