नीमच। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर इनरव्हील डायमंड क्लब द्वारा शिक्षक सहकार भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत को नई दिशा देने वाले 35 शिक्षकों का शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग ने कहा कि यह कार्यक्रम उन शिल्पकारों को समर्पित है, जो बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं। मुख्य अतिथि शिप्रा जैन ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय खड़ावदा के शिक्षक दशरथ सिंह राठौड़ को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में क्लब की कोषाध्यक्ष दिव्या जैन, शिवांगी जैन, हिना बदलानी, अन्नपूर्णा शर्मा सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। संचालन रिंकी तापड़िया ने किया।