BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2025, 5:41 pm
KHABAR : अशासकीय विद्यालय संगठन मल्हारगढ़ की बैठक सम्पन्न, सरस्वती पूजन एवं शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई शुरूआत, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। अशासकीय विद्यालय संगठन मल्हारगढ़ ब्लॉक, जिला मंदसौर की बैठक आज होटल भूमि, पिपलियामंडी में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।

बैठक में संगठन कार्यकारिणी के तीन वर्ष पूर्ण होने पर संस्था अध्यक्ष अनिल गुर्जर ने अपने कार्यकाल में प्राइवेट स्कूलों के हित में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संस्था कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने तीन वर्षों का आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षा जगत में उल्लेखनीय कार्य हेतु ओमप्रकाश गहलोत को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग रामजी महाजन पुरस्कार प्राप्त होने पर संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।

बैठक में आगामी समय में स्कूल संचालन में आने वाली चुनौतियों और उनकी पूर्व-तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई। वरिष्ठ संचालकों मनोज पाटीदार, मुकेश नागर, अंबालाल पाटीदार, अशोक गुप्ता, आशीष शर्मा, प्रहलाद जोशी, महेश नागदा आदि ने सुझाव प्रस्तुत किए और संगठन को और मजबूत बनाने पर विचार रखे।

अध्यक्ष ने अपने तीन साल के कार्यकाल की पूर्णता पर नवीन कार्यकारिणी के शीघ्र गठन का आह्वान किया और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की। बैठक के पश्चात स्नेहभोज का आयोजन किया गया।

बैठक में विकास राठौर, मनोज सेनी, सुरेश परमार, सूरजमल मेहता, वीरेंद्र सिंह चौहान, उम्मेदसिंह बोराना, उदयराज सिंह बोराना, राजेश पाटीदार, अंकित तिवारी, दिनेश यादव, राजेंद्र सिंह, भरत कुमावत, अभिषेक सेनी, रवि दुबे, सी.सी. थॉमस सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE