BREAKING NEWS
BIG NEWS : मिलावटी मावा बेचने वाले को न्यायालय ने.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपी.. <<     BIG REPORT : झाबुआ जिला चिकित्सालय में 19 वर्षीय.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर भक्तिमय हुआ मनासा,.. <<     KHABAR : एड्स से बचाव और नशे के दुष्प्रभावों पर.. <<     BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में रफ्तार का कहर, पेड़ से.. <<     BIG NEWS : कलेक्टोरेट में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान में खेतपालिया में.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव समाज का भव्य.. <<     BIG REPORT : एसपी के सामने पहुंची जनता की शिकायतें, 74.. <<     KHABAR : दोस्ती और आस्था की अनोखी मिसाल, दो युवाओं.. <<     KHABAR : जलझूलनी ग्यारस पर दूदरसी में निकला भगवान.. <<     REPORT : शामगढ़ में जनसुनवाई में उमड़े आमजन, 35 आवेदन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2025, 6:11 pm
KHABAR : सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति, परशुराम मंदिर निर्माण समिति एवं सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में समारोह का आयोजन, प्रतिभाओं का किया सम्मान, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

नीमच। सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति, परशुराम मंदिर निर्माण समिति एवं सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में 5 सितम्बर को परशुराम महादेव मंदिर परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नीमच जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, साथ ही खेल प्रतियोगिताओं, नीट, जेईई आदि में सफलता अर्जित की, उन्हें प्रमाण-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सकल ब्राह्मण समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार होता है।

इस अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। आसपास के ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं समाजजनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE